मुद मंगलमय संत समाजू
मुद मंगलमय संत समाजू
चौपाई ४, दोहा २ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
मुद मंगलमय संत समाजू। जो जग जंगम तीरथराजू॥ राम भक्ति जहँ सुरसरि धारा। सरसइ ब्रह्म बिचार प्रचारा॥ ४ ॥
अर्थ
संतोंका समाज आनन्द और कल्याणमय है, जो जगत्में चलता-फिरता तीर्थराज (प्रयाग) है। जहाँ (उस संतसमाजरूपी प्रयागराजमें) रामभक्तिरूपी गड़गजीकी धारा है और ब्रह्मविचारका प्रचार सरस्वतीजी हैं।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “गुरु वन्दना” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा २ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में गुरु-चरण-वन्दना और उनकी कृपा से अज्ञान-नाश तथा रामकथा-बोध का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
गुरु वन्दना