एहि बिधि गयउ कालु बहु बीती
एहि बिधि गयउ कालु बहु बीती
चौपाई २, दोहा ७६ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
एहि बिधि गयउ कालु बहु बीती। नित नै होइ राम पद प्रीती॥ नेमु प्रेमु संकर कर देखा। अबिचल हृदयँ भगति कै रेखा॥ २ ॥
अर्थ
इस प्रकार बहुत समय बीत गया। श्रीरामचन्द्रजी के चरणों में नित नयी प्रीति हो रही है। शिवजी के [कठोर] नियम, [अनन्य] प्रेम और उनके हृदय में भक्तिकी अटल टेक को [जब श्रीरामचन्द्रजी ने] देखा।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “पार्वती का जन्म और तपस्या” प्रकरण का चौपाई २, दोहा ७६ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में सती के पार्वती रूप में जन्म और शिव-प्राप्ति हेतु कठोर तपस्या का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
पार्वती का जन्म और तपस्या