सासु ससुर सन मोरि हुँति बिनय

दोहा ९८ · अयोध्याकाण्ड

दोहा पाठ

सासु ससुर सन मोरि हुँति बिनय करबि परि पायँ॥ मोर सोचु जनि करिअ कछु मैं बन सुखी सुभायँ॥ ९८ ॥

अर्थ

अतः सास और ससुर के पाँव पड़कर, मेरी ओर से विनती कीजियेगा कि वे मेरा कुछ भी सोच न करें; मैं वन में स्वभाव से ही सुखी हूँ।

संदर्भ

यह अयोध्याकाण्ड के “लक्ष्मण-निषाद संवाद, सुमंत्र की वापसी” प्रकरण का दोहा ९८ है। इस प्रकरण में लक्ष्मण-निषाद संवाद, सीता-राम से विदा लेकर सुमंत्र के भारी मन से अयोध्या लौटने का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
लक्ष्मण-निषाद संवाद, सुमंत्र की वापसी